मल्हार के किसान ने उगाया दुनिया का सबसे महंगा मियांजाकी आम

 

मस्तूरी/मल्हार. नगर के प्रगतिशील किसान ने रंगबिरंगी फूल गोभी, स्ट्राबेरी, एप्पल बेर के बाद कृषि के क्षेत्र में नवाचार कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। डीजे वर्मा जैविक कृषि फार्म के संचालक और कृषि रत्न से सम्मानित किसान जदुनंदन प्रसाद वर्मा ने अपने जैविक बगीचे में दुनिया के सबसे महंगे मियांज़ाकी आम का सफल उत्पादन किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ढाई लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकने वाला यह दुर्लभ आम अब बिलासपुर की धरती पर फल रहा है, वह भी पूरी तरह से जैविक तरीके से।
किसान जदुनंदन वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह हमारे पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। मियाज़ाकी आम जैसी दुर्लभ प्रजाति को हम खरीदकर तो नहीं खा सकते, लेकिन अपनी मेहनत और माटी के दम पर इसे अपने बाग में उत्पादित कर खाना एक किसान के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।
इसकी बनावट बहुत सुंदर है और जब हमने इसे चखा इसका पल्प क्रीमी (मक्खन जैसा) था। सबसे अनोखी बात इसका स्वाद था, जो पारंपरिक आम से हटकर सीताफल और अन्य फलों के मिले-जुले अहसास जैसा लगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!