मिर्च पावडर छिंडक़र बांउसर के चेहरे को पत्थर से कुचला, मौत
बिलासपुर। बदमाश युवकों ने रास्ता रोककर बाउंसर के ऊपर मिर्च पाउडर छिंडक़ दिए, जिससे बाउंसर अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गए। इस बीच युवकों ने बड़ पत्थर उठाकर बाउंसर के चेहरे पर पटककर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोटा पुलिस ने बताया कि कोनी निवासी निखिल गोस्वामी (27) जिम संचालित करता था और अमिगोज बार में बाउंसर का भी काम करता था। वह काम के सिलसिले में कोटा स्थित ग्राम पथर्रा एक मकान किराए पर ले रखा था। गुरुवार की रात निखिल अपने दोस्त के साथ किसी काम से निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने निखिल पर मिर्च पाउडर छिडक़कर हमला कर दिया। इस बीच उसका दोस्त अपनी जान बचाकर भाग गया। आंख में मिर्च पाउडर पडऩे पर उसे कुछ समझ नहीं आया। आरोपियों ने भारी-भरकम पत्थर से निखिल के सिर पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा के बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ निखिल को कोटा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां के डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स पहुंचने से पहले ही निखिल की मौत हो गई।
घटना स्थल पहुंची एएसपी समेत पूरी टीम
बार बाउंसर की हत्या के बाद पथर्रा गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर एएसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के साथ एसीसीयू की टीम मौजूद रही। मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी आकाश चौधरी ने बताया कि एक टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


