कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिली 

 

 

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संगठन ने शनिवार को घोषणा की कि उसे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। युवाओं के नेतृत्व में चल रही इस ऑनलाइन मुहिम का उद्देश्य विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना और जवाबदेही तय करने की मांग करना है। सीजेपी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सहित कई परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!