बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने किया गैंगरेप

 

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में नाबालिग बॉयफ्रेंड ने 13 साल की प्रेमिका नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर सुनसान जगह ले गया। वहां अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर गैंग रेप किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तोरवा पुलिस ने बताया कि 13 साल की छात्रा ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 5 जून को वह अचानक लापता हो गई। परिजन ने खोजबीन किया और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उसके बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद परिजन थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 7 जून की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया और रिश्तेदारों को जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि नाबालिग बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद वे लोग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। जहां बॉयफ्रेंड के 2 दोस्त पहले से मौजूद थे। सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने बारी-बारी रेप किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!