चॉकलेट देकर 7 साल की 2 बच्चियों से रेप, मां बोली पुलिस समझौते बना रही रही दबाव

 

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना इलाके में 17 साल के नाबालिग ने 7 साल की दो बच्चियों से चॉकलेट देने के बहाने रेप किया है। उनके साथ मारपीट भी की। जब परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तो लडक़ा भाग गया। पीडि़त बच्चियों की मां ने केन्द्रीय गृहमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाएं हैं।
परिजनों के मुताबिक, नाबालिग लडक़ा चॉकलेट खिलाने के नाम पर पिछले कई दिनों से बच्चियों के साथ गलत हरकत कर रहा था। 27 मई को परिजनों ने उसे देख लिया। उसने गलत काम करते समय बच्चियों को रस्सी से बांधकर रखा था। 29 मई को आरोपी की गिरफ्तारी हुई, लेकिन पुलिस ने सबूत जब्त नहीं किया। आरोप है कि पुलिस ने इन साक्ष्यों को सुरक्षित करने और जब्त करने में गंभीर लापरवाही बरती, जिससे महत्वपूर्ण सबूतों के नष्ट होने या प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। परिवार का दावा है कि बच्चियों ने बताया था कि आरोपी द्वारा गलत काम के दौरान उन्हें रस्सी से बांधा जाता था। इसके बावजूद संबंधित वस्तुओं और अन्य संभावित साक्ष्यों को समय पर जब्त नहीं किया गया।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई एफआईआर
घटना की जानकारी देने के बाद भी सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। पीडि़त परिवार सुबह से देर रात तक थाने और अधिकारियों के चक्कर काटता रहा। हवरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उनके निजी अंगों में दर्द होने की पुष्टि हुई और संकेत मिले। इसके बावजूद पुलिस मामले को शुरू से ही कमजोर करने की कोशिश कर रही है। मासूम बच्चियों से बार-बार पूछताछ कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल नील कर दिया है।

समझौता करने दबाव बनाने का आरोप

पीडि़त बच्ची की मां का कहना है कि, थाना प्रभारी और जांच अधिकारी केस की निष्पक्ष जांच करने के बजाय मामले को दिशा बदलने और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस पीड़ित पक्ष से कह रही है कि, आरोपी पड़ोसी और परिचित है, इसलिए मामले को यहीं समाप्त कर लेना चाहिए। जिससे पीडि़त परिवार का मनोबल टूट रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!