June 14, 2026
लापता बुजुर्ग की 26 दिन बाद मिली लाश
बिलासपुर। रतनपुर के कोरबी खोंधरा जंगल में लापता बुजुर्ग की 26 दिनों बात लाश पेड़ पर लटकती मिली है।रतनपुर पुलिस ने बताया कि कोरबी खोंगसरा जंगल के पेड़ में सड़ी गड़ी लाश लटकने की सूचना मिली। पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उच्चभ_ी निवासी सौखी लाल बंजारे (62) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि सौखी लाल 19 मई से लापता थे। परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट 28 मई को दर्ज कराई गई थी। रविवार को कोरबी खोंधरा के जंगल में उनका शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने बताया कि शव काफी दिनों पुराना था, इसलिए वह सड़-गल चुका था। शव का पीएम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।


