आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग

आमिर-गौरी के प्यार की शाही रूबी रिंग
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को पहनाई दुर्लभ मेडागास्कर रूबी
मुंबई /अनिल बेदाग.  बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी शादी को भले ही बेहद निजी और सादगीपूर्ण रखा हो, लेकिन इस खास मौके की सबसे चर्चित चीज़ बनी उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट की उंगली में सजी दुर्लभ प्राकृतिक रूबी रिंग। लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड QWEEN द्वारा तैयार की गई यह अंगूठी सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और शाही विरासत का प्रतीक है। मेडागास्कर से मंगाई गई बेहद दुर्लभ प्राकृतिक रूबी, 256 घंटे की बारीक कारीगरी और 131 जोड़ी अनुभवी हाथों की मेहनत से तैयार यह रिंग अपनी तरह की अनूठी कृति मानी जा रही है। इसकी क्राउन जैसी डिजाइन इसे किसी शाही विरासत का हिस्सा बनाती है।
दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान इस ब्रांड के रणनीतिक निवेशक भी हैं। इससे पहले उन्होंने इसी वर्ष मार्च में गौरी स्प्रैट के लिए ब्राज़ील से मंगाए गए दुर्लभ एक्वामरीन और 40 प्राकृतिक हीरों से जड़ी विशेष अंगूठी भी QWEEN से बनवाई थी। शादी के लिए दोबारा इसी ब्रांड को चुनना दोनों के भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।
QWEEN के सह-संस्थापक और सीईओ अमित कुमार ने कहा, “हमारा मानना है कि हर आभूषण अपने पहनने वाले की भावनाओं को संजोए। गौरी के लिए बनाई गई यह रूबी रिंग दुर्लभ, प्राकृतिक और बेहद व्यक्तिगत है। किसी की शादी जैसे खास पल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व और विश्वास का प्रतीक है।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *