लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

 

लायंस गीत के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

बिलासपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. अवनीश त्रिपाठी एवं उनकी नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बुधवार को शहर के एक में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में एमजेएफ लायन डॉ. एलसी मढरिया उपस्थित थे। वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जसपाल होरा गेस्ट ऑफ ऑनर तथा लायन प्रीतपाल बाली की-नोट स्पीकर के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन दिलीप भंडारी की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं लायंस गीत के साथ हुई। इसके बाद रीजन चेयरपर्सन लायन अमन होरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अवनीश त्रिपाठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही सचिव लायन नरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष लायन संतोष आचारी, संरक्षक एमजेएफ लायन डॉ. कुश श्रीवास्तव, चार्टर अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. पी.के. शर्मा, अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. लव श्रीवास्तव सहित नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की।

पत्रकारों का किया गया सम्मान
इस अवसर पर क्लब की ओर से समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि रिपुदमन सिंह पुसरी ने कहा कि लायंस क्लब सेवा और समर्पण का प्रतीक है तथा बिलासपुर कैपिटल की नई टीम समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेगी। समारोह में बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव नरेन्द्र साहू ने आभार व्यक्त किया। समारोह का विशेष आकर्षण 14 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पत्रकारों का सम्मान रहा। क्लब की इस पहल की उपस्थित जनों ने सराहना करते हुए इसे समाज और पत्रकारिता के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *