डीजल चोर गैंग के आरोपियों को थाने से छोडऩे मामले में एएसआई निलंबित
बिलासपुर। कोनी पुलिस डीजल गैंग को पकडऩे आरोपियों के घर पहुंची। तब वहां भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। डीजल को जब्ती बनाने के दौरान एक युवक एएसआई के साथ विवाद करने लगा। महिलाएं भी पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने विवाद करने वाला युवक को थाना ले गई। इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने लापरवाही बरतने वाला एएसआई को निलंबित कर दिया है। साथ ही सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
बीते शनिवार को कोनी पुलिस की टीम ग्राम बरपाली निवासी बैसाखू लोनिया के मकान पर छापामार कार्रवाई की। वहां स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में चोरी का डीजल को महिलाएं, बच्चे व अन्य युवक घर के अंदर रख रहे थे। पुलिस को देखकर वहां से विक्की, राजेश व एक अन्य युवक खेत की ओर भाग गए। तलाशी के दौरान घर के अंदर भारी मात्रा में डीजल रखा गया था, जिसमें पुलिस ने 600 लीटर डीजल जब्त किया, लेकिन पुलिस ने सिर्फ 200 लीटर डीजल बरामद करने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डीजल को ग्राम करही, घुटकू, नवरंगपुर के रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों को बेचते थे। कोनी थाने से तीन आरोपियों को छोड़ दिया गया। सिर्फ दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली सीएसपी व आईपीएस गगन कुमार को जमकर फटकार लगाई है। साथ ही जांच कर उचित कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इसके बाद सीएसपी गगन कुमार ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने व तीन आरोपियों को छोडऩे की जानकारी एसएसपी को दी।


