खूंटाघाट से निकलकर नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सतर्क रहने की अपील

 

बिलासपुर .  रतनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सरवन देवरी (लखराम) से होकर गुजरने वाली खारंग नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह नदी खूंटाघाट से होकर लखराम क्षेत्र से गुजरती है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन स्नान, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए नदी का उपयोग करते हैं।

मगरमच्छ के दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत सरवन देवरी (लखराम) के सरपंच ने तत्काल पूरे गांव में मुनियादी (ढिंढोरा पिटवाकर) कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। लोगों से कहा गया है कि अगले आदेश तक नदी के किनारे जाने या नदी में स्नान करने से बचें तथा बच्चों को भी नदी के पास अकेले न जाने दें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *