महिला प्रदर्शनकारियों के साथ छेड़छाड़, हम चुप नहीं बैठेंगे
नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए एक खास वेबसाइट शुरू करेगी। कॉजपा ने कहा कि वह इन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत का रुख करेगी। कॉजपा के प्रवक्ता सौरव दास ने एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों के साथ मारपीट की और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ छेड़छाड़ की।
दास ने कहा, ”जैसा कि हमने पहले ही घोषणा की थी, छात्रों पर हमला करने, उन्हें घायल करने और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले हर पुलिस अधिकारी को आगाह कर चुके हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। हम हर बात का हिसाब रखेंगे। हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं और सभी प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे उन पुलिस अधिकारियों के वीडियो या फोटो अपलोड करें जिन्होंने उन पर हमला किया था।” उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कार्रवाई में कथित तौर पर शामिल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करने की अपील की।


