बिहार में NEET विरोध प्रदर्शन हिंसक, कई जगह पथराव; पटना में तेज प्रताप यादव हिरासत में

 

पटना. NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन हिंसक हो गए। छपरा और पटना में प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच झड़प और पथराव हुआ, जबकि औरंगाबाद में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कई स्थानों पर बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पटना में प्रदर्शन में शामिल जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को भी हिरासत में लिया गया।

छपरा में प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया गया। सूचना मिलते ही सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर हालात पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार कानून-व्यवस्था फिलहाल नियंत्रण में है, हालांकि क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *