July 26, 2026
नंदन निलेकणी की अगुवाई में बनेगी हाई पावर्ड टास्क फोर्स… पेपर लीक पर मोदी ने का नया वीडियो संदेश
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर छात्रों के लिए एक नया वीडियो संदेश जारी किया. इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि एग्जाम रिफॉर्म के लिए टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का फैसला लिया गया है.
नीट पेपर लीक विवाद के बीच पीएम मोदी का छात्रों के लिए ये तीसरा वीडियो मैसेज है. पहला वीडियो मैसेज 23 जुलाई की रात 11:52 बजे जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक को लेकर सख्त फैसला लिया जाएगा.


