एसएसपी कार्यालय के सामने पत्नी व बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया मजदूर
सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर हुआ विवाद
बिलासपुर। सरकारी जमीन पर कब्जा करने की बात को लेकर मजदूर परिवार के साथ गांव के ग्रामीण विवाद शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर मजदूर परिवार रात 9 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना पर एएसपी व सिविल लाइन टीआई पहुंचे। मजदूर परिवार को समझाईश देकर घर भेज दिया। इसके बाद चकरभाठा पुलिस ने विवाद करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवार के शांतिनगर, सतनामीपारा निवासी लता मेरसर पति मुकेश मेरसा (35) गांव के तालाब के पास सरकारी जमीन पर मिट्टी का मकान बनाकर सालों से रहते आ रही है। परिवार में पति के साथ-साथ 7 बच्चे हैं। शनिवार रात 8 बजे लता अपने परिवार के लिए भोजन पका रही थी। उसी समय राजकुमार मोहले और उसके भतीजे समेत करीब दर्जनभर लोग उसके घर में घुस आए और सरकारी जमीन को लेकर विवाद करने लगे। पुराने कब्जे की जगह से से ईटा और टीना को हटाने लगे। आरोपियों ने महिला व उसके परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए जमीन कब्जा नहीं छोडऩे पर जान से मारने की धमकी दी। उसी दौरान लता दोनों बाइक की चाबी को निकालकर रखी ली और डॉयल 112 को फोन लगा रही थी। उसी समय राजकुमार मोहले चाबी को लूटने लगा। परेशान होकर लता अपने पति व बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गई।


