August 1, 2026
बारिश से जम्मू से अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित
जम्मू,. लगातार हो रही बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) के दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम बारिश के कारण प्रभावित होने से श्रद्धालुओं का कोई नया जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना नहीं किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर जिले के लाढ़ा-समरोली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य जारी है। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से सड़क को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के काफिले के गुजरने के तुरंत बाद दोनों दिशाओं से यातायात रोक दिया गया था।


