भारतीय अधिकारियों के सामने झुके मार्क जुकरबर्ग

नई दिल्ली. फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पोस्ट को हटाए जाने के मामले में सरकार द्वारा हाल ही में समन जारी किए जाने के बाद कंपनी की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने बाल शोषण सामग्री, डीपफेक और मंच के संचालन में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि मेटा टीम को स्पष्ट कर दिया गया है कि वे ‘मध्यस्थ’ की परिभाषा के तहत नहीं आते हैं। सोशल मीडिया मंच यह तय करता है कि सामग्री किसे मिलेगी, इसलिए आईटी अधिनियम (आईटी कानून) के तहत ‘सेफ हार्बर’ (सुरक्षित ठिकाना संरक्षण) का नियम उन पर लागू नहीं होता है। मेटा टीम ने स्वीकार किया कि एक विशेष प्रकार की सामग्री को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारा पैसा दिया गया था। उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और खेद व्यक्त किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *