भूमिहार बाह्मण समाज ने शान से फहराया तिरंगा
बिलासपुर। सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राहृमण समाज बिलासपुर ने अपने सामाजिक भवन महमंद में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समाज के अध्यक्ष डा के एन चैधरी द्वारा किया गया। राष्टगीत राष्टगान गाकर आजादी की पर्व की एक दूसरे को बधाई दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅ के एन चैधरी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है आज अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए उन वीर शहीदों को याद करना चाहिए जिनके कारण हम यह पर्व मना रहे हैं। हम सब यह संकल्प लें कि समाज और राष्ट के हित में अपने कर्तव्य का पालन करते रहेंगे। समाज के सचिव राजीव कुमार एवं कोषा अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पारशनाथ राय, निलेश राय, अमीय कुमार, ईएन राय, उमेष प्रसाद शर्मा, उन्नन सिंह, राजेश कुमार, राम कृष्न चैधरी, राम बाबू सिंह, प्रभात भूषण, राजीव कुमार सिंह, प्रेमनाथ कमलेश, मुरारी कुमार, जितेन्द्र राय, अभयनारायण राय, अमितेश राय साथ ही ग्रामीण जन उपस्थित थे।
शान श ष


