आंख में मिर्च पाउडर छिडक़र किन्नर से की मारपीट
दोनों गुटों के किन्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है
बिलासपुर। किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। एक किन्नर ने मिर्च पाउडर छिडक़र जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरा गुट के किन्नर ने भी पूरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों मामलों में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि रजिया खुरसेल किन्नर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने गुरु भाई अलिशा किन्नर के घर खाना खाने गई थी। वहां से लौटते समय नाई मोहल्ले के पास उसे पूजा, राजा और लाडो मिले। आरोप है कि तीनों उसे अपना गुरु बनाने की बात कहकर अपने घर ले गए। घर पहुंचने के बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की। रजिया का आरोप है कि पूजा किन्नर ने उसके चेहरे और शरीर पर मिर्ची पाउडर भी छिडक़ दिया। दूसरी ओर से पूजा सोनी किन्नर का आरोप है कि रजिया खुरसेल किन्नर अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंची और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगी। वहां, देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकडक़र कमरे से बाहर तक घसीटा गया।


