लेनदेन को लेकर बदमाशों ने लाठी से पति-पत्नी को पीटा

 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बिलासपुर। पैसों के लेन-देन को लेकर बदमाश युवकों ने लाठी व डंडे से पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि ईमलीभाठा जोगी आवास निवासी शनि कुमार बंजारे कार चालक है। बीते 26 अगस्त को वह अपनी पत्नी भगवती कोरी व बच्चों के साथ ईदु मिलादुन्नबी त्यौहार देखने गोल बाजार गए थे। वहां से घर वापस आ रहे थे। इससे पहले विनित श्रीवास पूर्व में घरेलू काम के लिए पैसा लिया था, जिसे वापस करने के लिए विनित श्रीवास के द्वारा पीडि़त को रात 10.30 बजे फोन कर बुलाया। पीडि़त अपने परिवार समेत गणेश अस्पताल के पास गए। वहां विनित श्रीवास व किशन ध्रुव के द्वारा तुम हमेशा पैसा- पैसा बोलते रहता है कहते हुए गाली गलौच कर जान से मारने कि धमकी देते हुए हाथ मुक्का लाठी से मारपीट की। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उसके साथ मारपीट की। इस बीच उसकी पत्नी भगवाती कोरी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की गई। जिससे शनि कुमार व उसकी पत्नी को चोट आई है।

सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में भी कथित तौर पर दोनों युवक युवक को लाठी और बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीडि़त ने सरकंडा थाने में शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकंडा पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *