लैडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे यात्री
बिलासपुर. बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाला प्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक टायर फट गया। अचानक तेज आवाज को सुनकर फ्लाइट में सवार यात्रियों के बीच हडक़ंप मच गया। हालंकी पायलट ने सुझबुझ दिखाते हुए विमान में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
शुक्रवार की दोपहर अलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से बिलासपुर पहुंची। विमान में 35 यात्री सवार थे। लैंडिंग के दौरान रन वे पर विमान दौड़ रहा था। इसी दौरान टायर फटने की आवाज सुनकर यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ तुरंत एक्टिव हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालंकी इस तरह की घटना की पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है।
इससे पहले भी विमान हादसे हो चुके हैं
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट को पिछले महीने 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उड़ान के दौरान पायलटों को विमान के निचले कार्गो होल्ड में धुआं होने का अलर्ट मिला। इसके बाद क्रू ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की। पायलटों ने राजकोट एटीसी से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए जरूरी व्यवस्था की।


