बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

अजय देवगन के हाथों हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद को मिला इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स
अजय देवगन ने हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद को दिया अवॉर्ड
मुंबई /अनिल बेदाग: आयुर्वेद की पारंपरिक विरासत को आधुनिक जरूरतों के साथ जोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बना रहे हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद के लिए यह उपलब्धि बेहद खास रही। मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स 2026 में कंपनी को बेहतरीन गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों और उत्कृष्ट व्यावसायिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कंपनी के ऑनर अमित अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी नेहा अग्रवाल को अपने हाथों इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया।
हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद अपने लोकप्रिय उत्पादों के जरिए आयुर्वेदिक क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। कंपनी के प्रमुख उत्पादों में श्री महाकाल पेन ऑयल एंड बाम, दर्द तो भगा के रहेंगे, चांदीवाला जलजीरा, श्री गंगाबान हेयर ऑयल और शैंपू शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन उत्पादों को देशभर में ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। IGA 2026 का यह सम्मान कंपनी की टीम के लिए गौरव का क्षण होने के साथ-साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों को नई पहचान देने वाला साबित हुआ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *