प्राइमरी के बच्चों को टॉयलेट के लिए भरवाया पानी, डीईओ ने जांच के दिए निर्देश

 

 

पानी भरते हुए सोशल मीडिया में वायरल

बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड के भरारी स्थित तेलियापुरान शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों से पानी से भरी बाल्टी टॉयलेट तक पहुंचाने का काम कराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो में बच्चे करीब 15 से 20 लीटर पानी से भरी बाल्टी ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चे पानी से भरी बाल्टी को उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वजन अधिक होने के कारण उठा नहीं पा रहे हैं। इसके बाद बच्चे बाल्टी को जमीन पर घसीटकर टॉयलेट की ओर ले गए। वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों से बात करते हुए आवाज सुनाई दी। क्या उनसे रोज इसी तरह पानी की बाल्टी उठवाई जाती है। बच्चों से शिक्षक का नाम पूछे जाने पर वीडियो में ‘लकड़ा’ नाम बताया है।

डीईओ ने संयुक्त जांच के दिए निर्देश

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीईओ ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चों से पानी की बाल्टी उठवाने के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *