प्रेस क्लब में विधि-विधान से की गई भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना
भोग-भंडारे का किया गया आयोजन, रामायण मंडली ने दी शानदार प्रस्तुति
बिलासपुर. प्रेस क्लब में इस बार पहली बार भगवान गणेश की भव्य स्थापना के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। दस दिनों तक प्रेस क्लब परिसर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रही। हर दिन अलग-अलग समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने महाआरती में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
गणेश उत्सव के दसवें दिन प्रेस क्लब परिसर में भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणेश भक्त पहुंचे और भोग-प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं शाम को सतीश पाठक जी की रामायण टोली ने विशेष धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। टोली के कलाकारों ने भगवान श्री गणेश के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और लोगों ने सतीश पाठक की रामायण टोली की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की ओर से सतीश पाठक जी और उनकी पूरी टोली का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह,सहसचिव हरिकिशन गंगवानी कार्यकारणी सदस्य कैलाश यादव पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई,वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, केके शर्मा,शिव तिवारी,प्रिय दुबे,राकेश मिश्रा,मनोज दुबे,ऋतु साहू,तीरथ लहरें,नारायण नोनिया,मोहम्मद इजराइल,अप्पू नवरंग,संतोष मिश्रा,सदाब खान,प्रवीण सिंह,रविन्द्र विश्वकर्मा,जफर आगा,अमन सिंह, शेयज कुमार,वासु तिवारी,प्रियंका सिंह,नीरज शुक्ल ललित गोपाल,शशि मिश्रा,के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


