वैद्यशाला आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान में सात दिवसीय नि:शुल्क शिविर में सैकड़ों लोग ले रहे स्वास्थ्य लाभ
बिलासपुर। शहर के प्रसिद्ध वैद्यशाला आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान में वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गंभीर बीमारियों के रोगियों ने लाभ दिया जा रहा है। संस्था के द्वारा आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोग लाभ रहे हैं। 28 सिंतबर से 4 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें डॉक्टर व उनकी टीम उपस्थित रहती है। वैद्यशाला आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान में डॉ. मनोहर टेकचंदानी, घनश्याम प्रसाद चौकसे, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. मनोज चौकसे, डॉ. विमल शर्मा, डॉ. एमएन शर्मा, नि:स्वास्र्थ भाव से अपनी सेवा दे रहे हैं। मालूम हो कि यह संस्थान छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त पहला चिकित्सा संस्थान है। यह संस्थान पाइल्स, लकवा, घुटने व कमर दर्द के अलावा जोंक चिकित्सा, कटी बस्ती, जानू बस्ती, ग्रीवा बस्ती, शिरोधारा का बेहतर तरीके से उपचार के लिए प्रसिद्ध है।


