सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार पर पत्रकार महासंघ ने बनाई रणनीति
तहसील व विकासखंड स्तर पर इकाइयों के गठन का निर्णय
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और पत्रकारों को संगठन से जोडऩे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से जिले में तहसील और विकासखंड स्तर पर महासंघ की इकाइयों का गठन करने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने की। प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा और प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष सलूजा ने महासंघ की अब तक की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश महासचिव गणेश विश्वकर्मा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने तहसील और विकासखंड स्तर पर इकाइयों के गठन को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आगामी गतिविधियों और संगठन की कार्ययोजना पर जानकारी दी। बैठक में अमजद रजा खान, प्रियंका ठाकुर, सुदेश दुबे सहित अन्य सदस्यों ने संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर शिवा गोरख, पवन सोनी, मोहम्मद इस्राइल, हरिकिशन गंगवानी, राजेश श्यामनानी, अमन सिंह ठाकुर, शिशु तिवारी, प्रवीण सिंह ठाकुर, शेरे मारे, संतोष सोनी, नारायण कुमार, संतोष मिश्रा, राहुल मानिकपुरी, प्रियंका सिंह ठाकुर, हितेंद्र भारद्वाज, अश्विनी सिंह ठाकुर, पिंकू यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


