गोठान बंद करने का खामियाजा भुगत रही जनता, सड़कों पर पशुधन का आतंक – कांग्रेस

 

 

रायपुर.  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार में बनाई गयी 10 हजार से ज्यादा गोठान भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते बंद कर दिया योजनाओं को समाप्त करने का सीधा असर अब प्रदेश की सड़कों और आम बस्तियों में दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में पशु सड़कों पर घूम रहे हैं और आए दिन सड़क दुर्घटनाओं तथा पशु हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। जो अब आतंक का प्राय बन चुके है

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि हाल ही में आवारा सांड के द्वारा किये गए हमले से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हुआ साथ ही नवजात बच्चे को भी गंभीर चोटे आयी अब सरकार ये बताये कि ऐसे आम लोगो पर आवारा पशुओं के द्वारा किये गए हमले का ज़िम्मेदार कौन है?क्या सरकार किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रही है? आये दिन हादसों में आम आदमी कि जान जा रही है मगर ये सरकार आँख मुंद कर बैठी है! उच्च न्यायालय के द्वारा इस पर संज्ञान लेने के बावजूद सरकार की ओर से प्रभावी और स्थायी समाधान दिखाई नहीं दिखता है सरकार इन हादसों को रोकने के लिए कभी गौ अभ्यारण तो कभी गौधाम बनाने कि बात करती है मगर तीन साल होने जा रही इस सरकार में ना एक भी गौधाम बना ना हादसे रुके!

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री एवम गृहमंत्री  विजय शर्मा ने अवैध पशु तस्करी रोकने को बनाये गए कानून को अपने सरकार कि बड़ी उपलब्धि बताई थी, मगर कानून बने एक साल से ज्यादा होने के बाद भी गौ तस्करी भी हो रही है और आवारा पशुओं का आतंक भी बढ़ गया है, पिछली सरकार के गोठान और गोबर खरीदी योजना को द्वेष पूर्ण बंद किया गया,इन योजनाओं के बंद होने से पशुपालकों के सामने आर्थिक प्रोत्साहन का एक महत्वपूर्ण माध्यम समाप्त हुआ और अब बड़ी संख्या में पशु सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *