आज ही के दिन पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई थी

नई दिल्ली.  इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

6 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 6th March

1775- रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर अंग्रेजों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए.

1886- नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल  प्रकाशित हुई.

1915- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले.

1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की.

1947- भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने घोषणा की.

1947- बॉम्बे से इकनोमिक टाइम्स का संपादन शुरू हुआ था.

1961- भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ.

1983- यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई.

1990- भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता.

1995- महान पत्रकार अरुण तम्हांकार का निधन हुआ.

1998- हिमांचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी.

2003- अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे.

2007- दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई.

2008- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सरबजीत सिंह कि दया याचिका खारिज की.

6 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

  • 1475 में इतालवी चित्रकार माइकल एंजेलो का जन्म.
  • मुग़ल साम्राज्य का शासक बाबर के बेटे हुमायूँ का 1508 में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जन्म हुआ.
  • 1787 में जर्मन भौतिकशास्त्री जोसेफ़ फॉन फ्रॉन्होफ़र का जन्‍म.
  • 1903 में जापान की महारानी कोजुन का जन्‍म.
  • 1945 में भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का जन्‍म.
  • 1949 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौक़त अज़ीज़ का जन्‍म.
  • 6 मार्च को हुए निधन
    • महान गुजराती साहित्यकार महिपात्रो का 1928 में निधन हुआ.
    • 74 वर्ष की आयु में जोसेफ़ स्टालिन का 1953 में निधन.
    • महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का 1962 में निधन.
    • रूसी चित्रकार नाडिया रुशेवा का 1969 में निधन.
    • दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का 1995 में निधन.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *