आज ही के दिन किसी व्यक्ति के सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया था, जानें आज का इतिहास

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 09 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

09 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1824- उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया.

1931- भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया.

1941- लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया.

1951- में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया.

1971- ‘अपोलो 14 मिशन’ में चांद से पृथ्‍वी पर लौटा.

1973- बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए.

1975- रूसी अंतरिक्ष यान ‘सोयुज 17’ अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा.

1979- अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया.

1999- भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई.

2007- पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की लिस्ट से हटा दिया.

2009- सुप्रीम कोर्ट ने ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया.

2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई.

09 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 

  • भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ.
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का 1922 में जन्म हुआ.
  • भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ.
  • भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का 9 फरवरी, 1958 में जन्म हुआ.
  • भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का 9 फरवरी, 1984 में जन्म हुआ.
  • भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का 9 फरवरी, 1940 को जन्म हुआ.
  • भारतीय राजनीतिज्ञ अब्दुल रहमान अंतुले का 9 फरवरी, 1929 में जन्म हुआ.

09 फरवरी को हुए निधन

  • 1760 में मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन.
  • 1984 में ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन.
  • 1899 में स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का निधन.
  • 2006 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन.
  • 2008 में कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन.
  • 2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन.
  • 2016 में नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *