सोशल मीडिया में रचनात्मक पहल, स्वच्छ बिलासपुर का आईडिया देने वाले पांच प्रतिभागी हुए पुरस्कृत 

 

 

बिलासपुर के माटी पुत्र संयुक्त संचालक रहे राकेश जयसवाल, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कौशिक का नगर विधायक ने किया सम्मान

डी ए व्ही नेशनल गेम्स में  पदक विजेताओं का  अमर अग्रवाल ने किया सम्मान

बिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हमर बिलासपुर सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा संचालित ‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ पहल में स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को भी ग्रुप के मुख्य संरक्षक  श्री अमर अग्रवाल ने सम्मानित किया।
मालूम हो जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की प्रेरणा से शहर के हमर बिलासपुरसोशल मीडिया ग्रुप में 24 अक्टूबर तक स्वच्छ बिलासपुर आपकी बात विषय पर सदस्यों से सुझाव और आइडिया आमंत्रित किए गए थे,जिसमें 33 आइडिया अंतिम चरण में निर्णय समिति को प्रेषित किए गए जिसमे से प्रथम पांच सर्वश्रेष्ठ आइडिया व्यक्त करने वाले सदस्यजन को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक समिति में श्री राजीव लोचन तिवारी, श्री राधाकिशन शर्मा, विकास चौबे जी रिंकू मित्रा, रौनक साव शामिल थे। उन्होंने कहां  मॉडल टेक्नोलॉजी के नवीन दौर में सोशल मीडिया का  रचनात्मक उपयोग करना चाहिए

सर्वश्रेष्ठ आईडिया देने वाले  विजेताओं में श्री आशीष वाजपेयी (टिकरापारा), श्री मोनू रजक (अधिवक्ता), श्रीमती दीपाली दुआ (इनर व्हील क्लब), श्री रजनीश ताम्रकार (व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता) तथा श्री विजेंद्र तिवारी (अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता) शामिल रहे। सभी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की प्रेरणा से शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में 24 अक्टूबर तक ‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ विषय पर नागरिकों से सुझाव और नए विचार आमंत्रित किए गए थे। इस पहल के अंतर्गत प्राप्त सुझावों में से 33 विचार अंतिम चरण के लिए निर्णायक समिति के समक्ष रखे गए, जिनमें पांच सर्वश्रेष्ठ सुझावों का चयन कर उनके प्रस्तुतकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक समिति में श्री राजीव लोचन तिवारी, श्री राधाकिशन शर्मा, श्री विकास चौबे, रौनक साव शामिल थे।

* हमर  बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

राजेंद्र नगर स्थित विधायक निवास पर हमर बिलासपुर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री राकेश जायसवाल तथा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कौशिक को भी उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

श्री अमर अग्रवाल ने श्री राकेश जायसवाल की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक सजग और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं श्री अजय कौशिक ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में शिक्षा व्यवस्था के सुधार और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे हैं। दोनों अधिकारियों की सेवाएं और अनुभव शहर के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने दोनों को सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

*डीएव्ही पब्लिक स्कूल के पदकवीरों का अमर अग्रवाल ने किया सम्मान*

इस मौके पर विगत दिनों दिल्ली में आयोजित नेशनल गेम्स में 50 पदक जीतकर शहर को गौरवान्वित करने वाले DAV पब्लिक स्कूल बिलासपुर के विद्यार्थियों को नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने निवास कार्यालय में सौजन्य  भेट के दौरान सम्मानित किया।
विद्यार्थियों ने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 11 कांस्य पदक जीते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के. पार्थीपन, शिक्षक सुब्रत तिवारी, डी.वी.एस.आर. मूर्ति, विपिन बिहारी सिंह और अभिभावक मौजूद रहे।अमर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता का सहयोग ही बच्चों को आगे बढ़ाता है, ये बच्चे बिलासपुर की अनमोल पूंजी हैं। भाजपा सरकार खेलो इंडिया के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।उन्होंने कहा कि उनके तीनों बच्चों ने भी DAV में ही पढ़ाई की है, शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम में  दीपक सिंह ठाकुर, श्री प्रवीण दुबे, श्री किशोर राय, श्री तारकेश्वर सिन्हा, तारकेश्वर  श्री सूर्यकांत गुप्ता, मनीष शुक्ला ,श्री मनीष अग्रवाल, अमित सिन्हा, रोशन सिंह,दुर्गेश पांडेय,लाला भाभा,सहित हमर बिलासपुर ग्रुप के सदस्य,  विजेता विद्यार्थी के अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित, स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षा, महिला बाल विकास एवं नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *