नए साल में होगी जनगणना, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी टीम

 

नई दिल्ली. भारत में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच जनगणना कराई जाएगी। हालांकि हिमपात प्रभावित और चुनावी क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान यह प्रक्रिया नहीं की जाएगी। जनगणना आयुक्त ने शुक्रवार को यह घोषणा की। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जनगणना के लिए संदर्भ तिथि एक मार्च, 2027 की मध्यरात्रि 00:00 बजे होगी।

भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर (अगली घोषणा तक), गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हिमपात प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर शेष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, जनगणना के लिए ‘पुनरीक्षण चरण’ एक मार्च 2027 से पांच मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *