रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी से 66 लाख की धोखाधड़ी
यूएस मार्केट ट्रेडिंग में निवेश कराने का दिया झांसा
बिलासपुर. निवेश में भारी मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर महिला ठग ने रिटायर्ड एसईसीएलकर्मी से 66 लाख की धोखाधड़ी की है। मुनाफा की राशि प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त पैसा जमा करने कहा तब उन्हें ठगी के बारे में पता चला। इस मामले में साइबर रेंज पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि अशोक नगरबिरकोना निवासी कुलदीप सिंह ठाकुर पिता स्व. जेएस ठाकुर (63) बीते नवंबर 2022 में एसईसीएल से डिप्टी जीएम विद्युत यांत्रिकी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 2 जून 2026 की सुबह 9.30 बजे उनके इंस्टाग्राम के माध्यम से कुमारी तनिशा ठाकुर मोबाईल नंबर 86557 40367 इंस्टाग्राम आईडी के धारक के माध्यम से संपर्क व जान पहचान हुई। पीडि़त के मोबाइल नंबर पर तनिशा ठाकुर ने वाट्सएप चैटिंग की। इसी दौरान तनिशा ठाकुर ने बताया कि वह आगरा सेक्टर 14 गुरूग्राम निवासी है और गुरूग्राम में निजी की कंपनी में फायनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला अपनी कई फोटो भी पीडि़त को पोस्ट किया। पीडि़त बुजुर्ग ने शेयर और म्युच्वल फंड में नुकसान होने के बारे में बताया। तब तनिशा ठाकुर कहा कि यदि आप मेरी तरह यूएस मार्केट में ट्रेडिंग करोगे तो बहुत अधिक लाभ होगा। उन्होंने पीडि़त की मदद करने का पूरा भरोसा दिया। बुजुर्ग ने अनिशा ठाकुर की बातों पर विश्वास करके यूएस मार्केट में ट्रेडिंग कर निवेश कराना शुरू कर दिया। निवेश कार्य करने के एक एप डाउनलोड कराकर ट्रेडिंग कार्य कराया गया है।


