शहर की हरियाली बढ़ाने निश्चित अंतराल में लगाए पौधा : महापौर


बिलासपुर. शहर को हराभरा बनाने के लिए नगर निगम सीमाक्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर रामशरण यादव गुरुवार को पुराना बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा मार्केट में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए ।और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के मध्य नजर रखते हुवे पौधारोपण किया। इस मौके पर महापौर श्री यादव ने कहा कि आज के समय में हम ग्लोबल वार्मिग, तेजी से बदलते जलवायु परिवर्तन, प्रदूषित वातावरण से जूझ रहे हैं। यह अवश्य है लॉकडाउन में स्थिति बेहतर हुई है। लेकिन अब फिर से हालात उसी तरह होने लगे हैं। ऐसे समय में पौधारोपण कार्यक्रम ये अहसास दिलाता है कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं बेहतरी के लिए कार्य करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। महापौर यादव ने लोगों से अपील की कि सभी क्षेत्रवासी एक निश्चित अंतराल पर पौधा अवश्य लगाएं जिससे कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित पर्यावरण दे सकें वृक्षारोपण कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, बेनी गुप्ता, हरिश केडिया, रामावतार अग्रवाल, व्यापारी संघ के अध्यक्ष नारायण, एमआईसी मेम्बर राजेश शुक्ला, जुगल किशोर गोयल, झामन दास चेतानी,व राजीव प्लाजा व्यापारी संघ के पदाधिकारी और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!