आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

बिलासपुर. एक चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर अंडमान से और उसके आसपास पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना है इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य क्षोभ मण्डल (वायुमंडल) लेवल तक विस्तारित है। इसके और अधिक प्रबल होकर और गहरा अवदाब के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी कल तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह तंत्र पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश तट तक गहरा अवदाब के रूप में 12 अक्टूबर तक पहुंचने की संभावना है। आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है परंतु कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।