November 15, 2020
दीपावली की सुबह लोगों से मिलने शहर की सड़कों पर निकले बिलासपुर सांसद अरुण साव
बिलासपुर. बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव दीपावली की सुबह लोगों से मिलने शहर की सड़कों पर निकल पड़े। श्री साव सुबह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सिम्स चौक से लेकर देवकीनंदन चौक, प्रताप चौक और उसके आसपास पैदल जा कर लोगों से मिलते और दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए। देवकीनंदन चौक से लेकर कंपनी गार्डन और आसपास दीपावली की सामग्रियों की दुकान लगाने वालों से भी मिले और उन्हें भी दीप पर्व की शुभकामनाएं दीं। दीपावली की पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए निकले लोग और इसी तरह पूजन सामग्री की दुकानें लगाए बैठे लोग भी सुबह-सुबह अपने सांसद अरुण साव को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। इस दौरान मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को ही उन्होंने दीप मालिकाओं के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी।