VIDEO : महापौर रामशरण यादव ने दी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं


बिलासपुर. महापौर रामशरण यादव ने समस्त न्यायाधानीवासियों को दीपावली पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता सहित सुख समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शांति देने की प्रार्थना महालक्ष्मी माता से की है। महापौर ने बिलासपुरवासियों से दीपावली पर्व में मिट्टी के दीए जलाकर प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण शहर में करने के कार्य में आगे आकर भागीदार बनने का आव्हान सभी नागरिको से किया है। महापौर रामशरण यादव ने नागरिकों को दीपावली पर्व सहित अन्नकूट गोवर्धन पूजा, भाईदूज के पावन पर्व अवसर पर भी अग्रिम शुभकामनाएं दी है। महापौर रामशरण यादव ने कहा सभी शहरवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं , उन लोगो को भी ढेर सारी बधाई जो अपने घर परिवार को छोड़ कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई लडने के लिए फ्रंट लाईन में डटे हुए है। इसमें हमारे डॉक्टर, नर्स, मितानीन, समस्त स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस जवान, पत्रकार साथी दीपावली में लोगो के घर रोशन रहे इसके लिए 24 घंटे सेवा देने वाले बिजली कर्मचारी अधिकारी इसके साथ ही हमारे नगर निगम के उन सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को भी शुभकामनाएं देता हु जो हमारे शहर को स्वच्छ रखने के लिए सुबह शाम अपने काम में जुटे हुए है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!