43 वां रावत नाच महोत्सव : मुख्यमंत्री होगे शामिल, महापौर ने तैयारी का लिया जायजा


बिलासपुर. पांच दिसंबर को 43 वां रावत नाच महोत्सव लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में होने जा रहा है। इसके लिए तैयारी जोरों पर है। महापौर रामशरण यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कृष्ण कुमार यादव (राजू), आयोजन समिति के संयोजक डॉ.कालीचरण यादव, आरजी यादव ने लालबाहदूर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंच कर महोत्सव के लिए चल रहें कार्य का निरीक्षण किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया पांच दिसंबर को रावत नाच महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। शहर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 घंटे रहेंगे। इससे पहले तैयारी का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे, धर्मेश शर्मा, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, पार्षद व एम.आई.सी सदस्य अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, बजरंग बंजारे, परदेशी राज, पुष्पेंद्र साहू, जुगल किशोर गोयल, भरत कश्यप धन्नूलाल यादव, चंद्रिका यादव, सतीश यादव, जसवंत यादव आदि उपस्थित।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!