December 15, 2020
प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना

बिलासपुर. मध्य भारत में उत्तर पश्चिम से हवा तथा दक्षिण पूर्व से आने वाली हवा की मिलन का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं तथा एक दो जगह बहुत हल्की बारिश हुई है। इसके प्रभाव से कल दिनांक 15 दिसंबर को प्रदेश के मध्य और उत्तर क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है फिर भी अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट संभावित है। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 16 दिसंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। 17 दिसंबर से प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आने के कारण से मौसम साफ होने तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बढ़ रही है।