गोलबाजार: सड़के जाम लोग हो रहे हलाकान, सामान खरीदने लोग बीच सड़क में खड़ी कर देते है वाहन


बिलासपुर. भले ही यातायात विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई कर दुपहिया व चार पहिया वाहन धारकों को चेतावनी दी जा रही है, किंतु सड़क जाम की समस्या जस की तस है। गोलबाजार, सदरबाजार मुख्य मार्ग में हर समय जाम की स्थिति निर्मित होती है। बीच सड़क में लोग वाहन खड़ी कर सामान खरीदते हैं किसी को किसी की परवाह ही नहीं है। जाम की समस्या से निपटने हर तरह के उपाये किए गए मगर हालात और भी बद्दतर हो गए हैं।

मालूम हो कि गोल बाजार, सदरबाजार, शनिचरी बाजार के कारोबार दुकान से ज्यादा सड़कों पर अपना कारोबार फैलाकर रखते हैं। खरीददारी करने वाले लोग भी बीच सड़क में ही वाहन खड़ा देते हैं। भारी वाहन अगर प्रवेश करे तो जाम लगना तय रहता है। यातायात विभाग के लाख समझाइश देने के बाद भी व्यापारी मनमानी करने पर उतारू है। गोलबाजार में यह नजारा आम है। वैकल्पिक तौर पर लालबहादुर शास्त्री स्कूल और नगर निगम के औषद्यालय के अलावा थाना सिटी कोतवाली में वाहन खड़ा करने की व्यवस्था है। लेकिन कोई इसका पालन नहीं करते। स्मार्ट सिटी के लिए चयनित बिलासपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या यातायात व्यवस्था पर टिकी है। नेतागिरी करने वाले और रसूखदार लोग सड़कों पर वाहन खड़ा कर हमेशा मनमानी करते हैं। यातायात पुलिस भी चिन्हित लोगों पर चालानी कार्रवाई करती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!