कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच द्वारा मकर संक्रांति पर कराया जायेगा विभिन्न प्रतियोगिताएं


बिलासपुर. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जनवरी 2021 को नगर विधायक शैलेश पान्डेय के मुख्य आतिथ्य मे मकर संक्रांति उत्सव पर विगत वर्ष मे मंच द्वारा संपन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच द्वारा 17 जनवरी 2021 को दोपहर 11 बजे ज्ञानम पैलेस सरजूबगीचा आजाद नगर बिलासपुर मे विगत दिनों मंच द्वारा संपन्न प्रतियोगिता पं.चन्द्रशेखर आजाद निबंध प्रतियोगिता, श्रीराधाकृष्ण प्रतियोगिता, आँवला पूजन में लोखंडी मे संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवा निवृत शिक्षक सम्मान एवं प्रति वर्ष मंच द्वारा समाज के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति दी जाएगी। आज मंच की कार्यकरिणी बैठक में उक्त निर्णय लिया गया जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष पं. बी.के पान्डेय, सिद्धनाथ मिश्र, गोपाल तिवारी, बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, अनूप पान्डेय, संजय तिवारी,करुणा शंकर अवस्थी, राजेश दीक्षित, अविनाश अवस्थी, अमित तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, डा.अजीत तिवारी, इँ.आलोक त्रिवेदी, सतीश मिश्र, बृजेश तिवारी, संकल्प तिवारी, शाश्वत तिवारी, जितेंद्र पान्डेय, अविनाश पान्डेय शामिल रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!