January 11, 2021
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हरदेव लाल मंदिर से हर दिन निकल रही प्रभात फेरी
बिलासपुर. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु हरदेव लाल भगवती मंदिर बिलासपुर के द्वारा हरदिन प्रभात फेरी निकालकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हनुमान चालीसा के सामुहिक पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है। आज रविवार को इस प्रभात फेरी में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव भी विशेष रूप से शामिल हुऐ। अमर अग्रवाल के द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के अनेक मंदिरों में भगवा ध्वज लगाया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी तथा स्वयंसेवक, नगर निगम के पार्षद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और हरदेव लाल भगवती मंदिर प्रभात फेरी के सभी सदस्यगण तथा श्रध्दालु महिलाएं भी उपस्थित रहीं।