September 23, 2019
					    							
												दयालबंद से अपोलो हास्पिटल जाने वाला रास्ता 29 तक बंद

बिलासपुर.करियर पॉइंट के सामने से दयालबंद अपोलो हास्पिटल जाने वाला मार्ग को पुलिया निर्माण के कारण बंद कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने शहर के निवासियों से अन्य विकल्प रास्ते का उपयोग करने की अपील की है। नगर निगम द्वारा करियर पॉइंट दयालबंद के सामने से अपोलो हास्पिटल जाने वाले सड़क को पुलिया निर्माण के कारण बंद कर दिया गया है। यह पुलिया अंत्यंत जर्जर इस्थिति में थी, जिससे सड़क पर गुजरने वालों पर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए ही नगर निगम प्रशासन द्वारा पुलिया निर्माण का निर्णय लिया गया। निर्माण कार्य चलने के कारण यह रास्ता 29 सितंबर तक बंद रहेगी। पुलिया निर्माण के बाद पुनः इसे नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए खोल दिया जाएगा।


 
																							 
																							