आशुतोष बने शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री

बिलासपुर. शहर  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक की अगुवाई में बनी कार्यकारिणी में बिलासपुर निवासी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा (आशु)को  शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।आशुतोष शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। आशुतोष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है। उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी संगठन के लिए भरपूर मेहनत करेंगे। मालूम हो कि आशुतोष शर्मा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे है। उन्होंने अपने वार्ड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम भी किया है। वही युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भी आशुतोष ने एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!