7 दिनों तक चले अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम का हुआ समापन ,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया

बिलासपुर. पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा ‘‘अभिव्यक्ति- नारी के सम्मान की ’’ महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह  दिनांक 8.03.2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन से प्रारम्भ कर  दिनांक  14.03.2021 को लखीराम ऑडिटोरियम बिलासपुर में समापन समारोह रखा गया।जिसमें मुख्य अतिथि  जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर  अरविंद कुमार वर्मा थे।उन्होंने इस जागरूकता अभियान को बहुत ही प्रशंसा की और पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं विधिक सहायता की जानकारी भी दी। इन 7 दिनों में चलाए गए अभियान में महिला समूह द्वारा विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बच्चों को साइबर सुरक्षा,कानून में महिलाओं व बच्चों को प्राप्त मूलभूत अधिकार ,पास्को एक्ट, कैरियर काउंसलिंग, लैंगिक उत्पीड़न ,टोनही प्रताड़ना, छेड़छाड़ की जानकारी दी गई एवं विभिन्न जगह जैसे मॉल, मेला, रेलवे स्टेशन,स्कूल ,कॉलेज,छात्रावास, पब्लिक प्लेस में कार्यक्रम  आयोजित किया गया।


पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप के निर्देशन में अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम 8 मार्च से 14 मार्च तक 7 दिनों के लिए जिले में संचालित किया गया ।जिसमें  दिनांक 14. 03. 2021 को लखीराम ऑडिटोरियम में समापन समारोह रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि  जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर  अरविंद कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।कार्यक्रम में कठपुतली डांस,कविता ,पेंटिंग ,रंगोली ,सलाद प्रतियोगिता,मेहंदी एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें थीम महिला सुरक्षा रखा गया था।सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही महिला समूह और सामाजिक संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दौरान विशिष्ट अतिथियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया एवं लगन से कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नाटक व नृत्य के माध्यम से महिला सुरक्षा की जानकारी दी गयी।पूरे सप्ताह भर चलाए गए कार्यक्रम में सभी ने लगान मेहनत से कार्य किया और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके चाहे वह स्कूल हो कॉलेज हो मेला हो रेलवे स्टेशन हो या मॉल में सभी जगह जाकर उन्हें कानून की जानकारी दी गई। महिलाओं ब बच्चों को छेड़छाड़, लैंगिक अपराध, दहेज प्रताड़ना की जानकारी दी  स्कूलों में जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच ,साइबर क्राइम के बारे में बताया गया और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।लघु फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई महिलाओं के मूलभूत अधिकारों के बारे में बताया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एडिशनल एसपी दीपमाला कश्यप, डीएसपी निमिषा पांडे डीएसपी स्नेहिल साहू, डीएसपी निमेष , निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल, निरीक्षक शीतल सिदार सहायक उपनिरीक्षक शारदा सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सीता साहू प्र.आर.रीना प्रधान, महिला आरक्षक रीना चंदेल ,मनीषा यादव एवं समस्त रक्षा टीम शामिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!