दक्षिण मंडल कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस


बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के अवसर पर वार्ड और मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी एवं सभी ने संकल्प लिया। भाजपा को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के लिए हम सभी निरंतर प्रयास करते रहेंगे।


जनसंघ के लगातार संघर्ष के बाद दीन दयाल उपाध्याय एवम् श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष ,बलिदान और राष्ट्र हित में किए गए सफल प्रयासों के कारण ही 2 सीट से सफर शुरू करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का मुकाम हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज है।


राष्ट्र हित के साथ साथ सबका साथ सबका विकास का मंत्र लिए सतत आगे बढ़ते ही जा रही है।कार्यकर्ताओं का सही दिशा में सतत परिश्रम ही पार्टी को विस्तार के साथ आगे ले जाने का कार्य कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!