यातायात पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग, 100 वाहनों पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल  के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  रोहित बघेल  के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  ललिता मेहर  यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किया गया।उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  ललिता मेहर ने बताया कि यातायात व्यवस्था के संबंध में यातायात के पांचों थाना लिंक रोड, तिफरा, मंगला, सरकंडा कोतवाली के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर निरंतर पेट्रोलिंग कर नो पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इसी तारतम्य में आज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  ललित मेहर द्वारा हमराह स्टाफ के साथ मंगला चौक, मुंगेली नाका मुख्य मार्ग एवं संजय नगर तरण पुष्कर रोड कलेक्ट्रेट से नेहरू चौक तक पैदल पेट्रोलिंग कर नो पार्किंग में खड़ी वाहनों को पार्किंग में व्यवस्थित कराने के साथ-साथ कार्यवाही की गई एवं पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा एलाउंसमेंट के माध्यम से वाहन चालकों को हिदायत दी गई। मोटरसाइकिल लिफ्टिंग क्रेन पार्टी द्वारा शनिचरी बाजार रोड एवं सदर, बाजार गोल बाजार रोड में  यातायात व्यवस्था बनाते हुए नो-पार्किंग वाहनों पर कार्यवाही की गई एवं मुख्य सड़क मार्ग पर नो- पार्किंग में खड़ी चार पहिया वाहनों पर लॉक की कार्यवाही की गई।आज की कार्यवाही में लगभग 100 वाहन चालको पर कार्यवाही की जाकर वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि यातायात नियमो का पालन करें। इसी प्रकार यातायात पुलिस द्वारा आगामी दिनों में भी अभियान चलाया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!