मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ किसानों को दिए जाने का कांग्रेस ने किया स्वागत


बिलासपुर. राजीव भवन में मछुआ कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा का स्वागत करते हुए छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि सूखे और अवर्षा के बावजूद और फसल नहीं होने की स्थिति में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ सभी पंजीकृत किसानों को मिलेगा। इस वर्ष अभी तक अवर्षा की स्थिति दिख रही है लेकिन फसल हो या न हो पंजीकृत किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना 9000 रू. प्रति एकड़ या 10000 रू. प्रति एकड़ जो भी राशि निर्धारित है वो दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत बड़ी किसान हितकारी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सूखा या अकाल पड़ने की स्थिति में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को दिये जाने का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मछुआ कांग्रेस के कार्यक्रम में एक बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीकृत किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना राशि 9,000 रू. या 10,000 रू. जो राशि है वो राशि हर हालत में किसानों को देंगे। चाहे सूखा पड़े या अकाल पड़े छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को देने के लिये संकल्पित है। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई इस किसान हितकारी घोषणा का स्वागत करती है। एक किसान पुत्र मुख्यमंत्री के बस में ही ये बात है। भाजपा का हमने वो काम देखा है जब 300 रू. बोनस चुनाव के साल देते थे और बाकी वर्षाे में किसानों से पूछते थे कि तै कोन हस अब स्थिति बदल गयी है। सूखा और अकाल की स्थिति में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ हर पंजीकृत किसानों को मिलेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!