October 7, 2021
VIDEO : सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में विराजी माँ दुर्गा, झूम उठे लोग
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति साव धर्मशाला के द्वारा लगातार 45 वर्ष से दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा को आकार देंने के लिए शहर के प्रसिद्ध मूर्ति कार अमित सूत्रधार को जिम्मेदारी सौपी गई थी। नवरात्रि के प्रारम्भ में ही मूर्तिकार द्वारा मूर्त रूप दिया जा चुका था।
समिति के पदाधिकारियों ने प्रथम दिवस को ही मूर्ति को पंडाल में लाया गया है। इसके लिए बैंड बाजा और आतिशबाजी की जोरदार व्यवस्था की गई थी। खासकर समिति से जुड़ी महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया।
गांधी चौक से माता की जयकारे लगाते हुए माँ दुर्गा की प्रतिमा को पंडाल तक लाया गया। समिति से जुडी युवतियों और महिलाओं ने स्वागत करते हुए शानदार नृत्य कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष हेमन्त सिंह परिहार, सचिन अग्रवाल, अमन सिंह ठाकुर, सोम परिहार, मनीष यादव, सुभाष अग्रवाल, लव गुप्ता, दीपेंद्र वैष्णव, नितिन परिहार, केशव परिहार, जीवेश परिहार, तुलसी नामदेव, छोटा नामदेव आदि उपस्थित थे।