राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों की समृद्धि का आधार : कांग्रेस

रायपुर. राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तीसरी किश्त 1500 करोड़ रू. दिये जाने से प्रदेश के किसानों को दिपावली की खुशहाली दोगुनी हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों की समृद्धि का आधार है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वायदा को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां पर किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने के साथ प्रति एकड़ में 9000 रू. की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से बीते दो खरीफ वर्ष में किसानों समर्थन मूल्य के अलावा 5700 करोड़ की राशि दो बार दिया जा रहा है। खरीफ वर्ष 20-2021 की तीसरी किश्त दिया गया।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने खेती को लाभकारी बनाने निरंतर काम कर रही है। अब तक किसानों के खाते में मूल 80 हजार करोड़ की राशि विभिन्न योजना के माध्यम से जमा कराये गये है। राजीव गांधी न्याय योजना से धान, गन्ना, मक्का, कोदो कुटकी, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष सहित वृक्षारोपण, करने वाले भी किसानों को प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। किसानों को उनके उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, में किसान धान को औने पौने में बेचने मजबूर होकर किसानों में आय दोगुनी करने में दावा करने वाली भाजपा की मोदी सरकार किसानों का उपज खरीदना ही नहीं चाहती यूपी में किसान मंडी में रखे अपने उपज में पेट्रोल डालकर जला रहे है। किसानों के ऊपर भाजपा के नेता गाड़ी चढ़ा दे रहे है।  


राजीव गांधी किसान न्याय योजना द्वारा बनाया गया सहायता का फार्मेट किसानों को राहत प्रदान करता है। किसानों को उनकी जरूरत के समय वर्ष में चार बार सहायता प्राप्त हो रही है। फसल की बोवाई खातू लगाने के साथ दिपावली के समय राशि मिलने से किसान खुशहाल और समृद्ध हो रहे है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!