January 28, 2022
VIDEO : बिना आरक्षण रोस्टर के राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है पदोन्नति, बसपा ने किया विरोध
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. बिना आरक्षण रोस्टर के राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति दी जा रही है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति वर्ग के लोग इस पदोन्नति प्रक्रिया का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसके विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने ज्ञापन सौंपा हैं। राज्य सरकार अगर इस पदोन्नति प्रक्रिया का सही पालन नही करेगी तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी बसपा ने दी है।
https://youtu.be/wd0ODlLEgV0
उच्च न्यायालय में क्वांटी फेलेबल डाटा प्रस्तुत करने तक रोक लगा दिया है। हाई कोर्ट में मामला प्रक्रियाधीन है। शिक्षा विभाग में प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति का खेल शुरू हो गया है। करीब 18000 लोगों का प्रमोसन होना है इसका नुकसान सीधे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग को होगा।