ठेका कंपनी के द्वारा वेतन नहीं देने पर निगम ने प्लेसमेंट कर्मचारियों को किया वेतन का भुगतान

बिलासपुर. प्लेसमेंट कर्मचारियों का दो माह से वेतन नहीं देने वाले प्लेसमेंट कंपनी आर.बी.कंस्ट्रक्शन का अनुबंध समाप्त करते हुए तीस कर्मचारियों को नगर निगम ने सीधे वेतन का भुगतान किया है। कर्मचारी हित में उठाए गए इस कदम से प्लेसमेंट कर्मी राहत महसूस  कर रहें हैं। दरअसल पूरा मामला नगर निगम के जोन क्रमांक सात का है। जहां ठेका कंपनी आर.बी.कंस्ट्रक्शन के ज़रिए तीस कर्मचारियों को प्लेसमेंट के आधार पर रखा गया है। पिछले दो माह से इन कर्मचारियों को ठेका कंपनी द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में ठेका कंपनी को वेतन देने के निर्देश दिए गए थे,उसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया और ना ही तीस दिन की समय सीमा के भीतर लेबर लाइसेंस ठेका कंपनी द्वारा जमा किया गया। मामले की जानकारी होने पर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने जोन सात के सभी तीस प्लेसमेंट कर्मियों को तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश दिए साथ ही ठेका कंपनी आर.बी.कंस्ट्रक्शन का अनुबंध भी समाप्त करने के भी निर्देश दिए। प्लेसमेंट कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि मिलने के बाद कर्मियों में हर्ष व्याप्त है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!